Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातक्रिकेट स्टार नमन डाभी ने अमरेली का नाम किया रोशन

क्रिकेट स्टार नमन डाभी ने अमरेली का नाम किया रोशन

मूकनायक समाचार । (जयंति – अमरेली)

अमरेली जिला के लाठी तहसील के पीपळवा गांव निवासी और बाबरा में जन्मे नमन डाभी प्रतिभाशाली क्रिकेटर के रूप में उभर रहा है। उसने निरंतर मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ठ खेलकूद में प्रदर्शन के आधार पर क्रिकेट क्षेत्र में नई सिद्धि हांसिल की है। स्थानिक, जिला व राज्य स्तर की विभिन्न क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर के उसने अपनी पहचान बनाई है।
हाल ही में उदयपुर, राजस्थान में आयोजित यु-19 वन-डे क्रिकेट टुर्नामेन्ट-2026 में नमन डाभी ने शानदार बेटिंग प्रदर्शन और सफल नेतृत्व से विशेष सिद्धि हांसिल की है। समग्र टुर्नामेन्ट के दौरान उत्कृष्ठ देखाव के कारण बेस्ट बेट्समेन व बेस्ट केप्टन का प्रतिष्ठित अवार्ड से उनका सम्मान किया गया। साथ ही नमन डाभी ने गोआ यु-19 क्रिकेट टूर्नामेन्ट व पंजाब यु-19 क्रिकेट टुर्नामेन्ट में भी उत्कृष्ठ बेटिंग प्रदर्शन करने पर उनका सम्मान बेस्ट बेट्समेन का अवोर्ड देकर किया गया।
वर्ष 2025-26 के दौरान लिस्ट-ए क्रिकेट में नमन डाभी ने केवल 8 इनिंग्स में 729 रन स्कोर कर के अद्भुत सिद्धि दर्ज की थी। इस दौरान उसका सरेराश 104.14 रहा था। उनकी यादगार ईनिंग्स में 136 (105), 116 (56), 119 (73) 99 (33), 94 (64) 82 (55), 60 (29) और 23 (12) रन शामिल है। निरंतर बडी ईनिंग्स खेलने की उनकी क्षमता और टीम को जीत देने वाली बेटिंग उनके उज्जवल भविष्य की ओर इशारा करती है।
छोटी सी उम्र से ही क्रिकेट के प्रति विशेष लगाव वाले नमन डाभी निरंतर प्रेक्टिस, शिस्तबद्ध जीवनशैली और खेल के प्रति निष्ठा के कारण सफलता का शिखर पार कर रहे है। उनकी यह उपलब्धियां केवल उनके परिजनों ही नहीं, किन्तु पिपळवा गांव, बाबरा तहसील समेत समग्र अमरेली जिला का नाम उज्जवल बना है।
नमन की खेल की निष्ठा और निरंतर प्रगति अन्य युवा के लिए प्रेरणारूप है। परिजनों, मित्रो, कोच, क्रिकेटप्रेमियों व समाज के अग्रणी उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments