Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedपल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, वार्ड 46 में बच्चों को पिलाई गई...

पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, वार्ड 46 में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक पोलियो की खुराक

वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ पार्षद इब्राहिम खान अब्दुल द्वारा किया गया। इस अवसर पर नवजात एवं पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पोलियो की जीवनरक्षक खुराक पिलाई गई। अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर पार्षद इब्राहिम खान अब्दुल ने कहा, “हर बच्चे का स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पोलियो की दो बूंदें केवल दवा नहीं, बल्कि बच्चे के जीवनभर स्वस्थ रहने की सुरक्षा हैं। कोई भी अभिभावक अपने पाँच वर्ष तक के बच्चे को इस अमूल्य सुरक्षा कवच से वंचित न रखें। आइए, हम सभी मिलकर पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार करें और प्रत्येक बच्चे तक यह जीवनरक्षक खुराक अवश्य पहुँचाएँ।”

उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र एवं पार्षद कार्यालय में दोपहर 2 बजे तक अवश्य लाकर पोलियो की खुराक पिलाएं। जनसहभागिता से ही पोलियो जैसी गंभीर बीमारी पर स्थायी विजय प्राप्त की जा सकती है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments