Thursday, June 11, 2026
Homeबाँसवाडाबाँसवाडा CM के दौरे से पहले भ्रष्ट अधिकारी पर गिरी गाज शिक्षा...

बाँसवाडा CM के दौरे से पहले भ्रष्ट अधिकारी पर गिरी गाज शिक्षा अधिकारी अंजुम APO , सी एम भजनलाल का O टोलरेन्स का दिख रहा है असर

मूकनायक /राम लाल यादव संपादक राजस्थान

बांसवाड़ा

राजस्थान के बाँसवाडा शिक्षा विभाग से इस वक्त की बड़ी खबर…
बाँसवाडा के शिक्षा महकमे में उस समय हड़कंप मच गया, जब शिक्षा अधिकारी अंजुम के बीकानेर रवाना होने की खबर सामने आई।

लेकिन इस रवानी के साथ अब कई गंभीर सवाल भी उठने लगे हैं…

क्योंकि जिन फाइलों पर लंबे समय से विवाद, शिकायतें और जांच की मांग चल रही थी…
अब उन्हीं संवेदनशील रिकॉर्ड्स की सुरक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

वरिष्ट पत्रकार और आरटीआई एक्टिविष्ट पूर्णानंद पांडेय के साथ रामलाल यादव मूकनायक संपादक राजस्थान ने मांग उठाई है कि सुरक्षा कि दृष्टि से विभागीय रिकॉर्ड रूम को तुरंत सील किया जाए और सभी महत्वपूर्ण फाइलों की डिजिटल स्कैनिंग कर सुरक्षित रखा जाए…

ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की रिकॉर्ड से छेड़छाड़ या फाइल गायब होने जैसी स्थिति पैदा न हो।

सूत्रों के अनुसार जिन फाइलों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनमें —
दिल्ली पब्लिक स्कूल मान्यता प्रकरण,
बुद्धिप्रकाश एपीओ मामला,
लक्ष्मी नारायण रिकवरी फाइल,
संविदा शिक्षक जांच प्रकरण,

और अप्रैल महीने में हुए विवाद से जुड़ी फाइलें शामिल हैं…
वही विवाद, जिसका मामला थाने तक पहुंच गया था।

अब विभागीय गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि कहीं संवेदनशील रिकॉर्ड इधर-उधर करने की कोशिश तो नहीं हो रही…?

पूर्णानंद पांडेय का साफ कहना है —
“अगर एक भी फाइल गायब हुई या रिकॉर्ड में छेड़छाड़ हुई… तो उसके लिए चार्जधारी अधिकारी सीधे जिम्मेदार होंगे।”

मूकनायक न्यूज़ और पूर्णानंद पांडेय इससे पहले भी इन मामलों को लगातार उठाते रहे हैं…

और अब पूरे जिले की नजर नए प्रशासन पर टिकी हुई है।

क्या वर्षों पुराने राज खुलेंगे?
क्या विवादित फाइलों की निष्पक्ष जांच होगी?
या फिर रिकॉर्ड के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति…?

इन तमाम सवालों के जवाब आने वाले दिनों में सामने होंगे।
आगे और विभागो के हर खबर पर नजर रहेगी पढ़ते रहे मूकनायक

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments