Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती में नाबालिग लड़की के अपहरण, शोषण और धमकी के मामले में...

बस्ती में नाबालिग लड़की के अपहरण, शोषण और धमकी के मामले में आरोपी विरुद्ध गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत, आरोपी अब तक फरार

मूकनायक/रिपोर्टर/रिपोर्टर,राजेश कुमार/बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग लड़की के अपहरण, शारीरिक शोषण और धमकी के गंभीर आरोपों के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़ित परिवार ने 20 मई को पुलिस अधीक्षक बस्ती को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी लगभग 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अब्दुल हक पुत्र रोशन अली लंबे समय से परेशान कर रहा था। परिवार का कहना है कि आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देकर लड़की का शारीरिक शोषण किया।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को आरोपी कथित रूप से लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिवार द्वारा थाना स्तर पर शिकायत करने के बाद लड़की को छोड़ा गया, लेकिन इसके बाद भी आरोपी लगातार धमकियां देता रहा। पीड़ित परिवार ने आरोपी पर जातिसूचक गालियां देने और लड़की पर शादी का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।

परिवार का कहना है कि थाना स्तर पर तहरीर देने के चार दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोप है कि आरोपी मोबाइल नंबरों के माध्यम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लगातार धमकियां दे रहा है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बताया कि मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर भी की गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments