मूकनायक/ राजस्थान/ बूंदी
संगीता लाखेरी शहर रिपोर्टर
पीईईओ दौलतपुरा अधीनस्थt राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टोकसपुरा के शिक्षक एवं शिक्षक नेता नरौत्तम मीणा ने ग्रीष्मावकाश के दौरान भी विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व का निर्वहन करने के बाद वे बच्चों को गृहकार्य देकर उसकी नियमित जांच कर रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों का अध्ययन निरंतर जारी रहे।
जनगणना पर्यवेक्षक पवन कुमार सालोदिया ने उनके इस समर्पण को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय दायित्वों के साथ विद्यार्थियों की शिक्षा को प्राथमिकता देना एक आदर्श शिक्षक की पहचान है।
शिक्षक नेता अमर सिंह बैरवा ने कहा,
नरौत्तम मीणा का यह कार्य दर्शाता है कि सच्चा शिक्षक अवकाश में भी विद्यार्थियों के भविष्य की चिंता करता है। उनका समर्पण पूरे शिक्षक समाज के लिए प्रेरणा है।”
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलतपुरा की प्रधानाचार्य श्रीमती कृष्णा कुमारी गुप्ता एवं समस्त विद्यालय परिवार ने नरौत्तम मीणा के छात्रहित में किए जा रहे इस अनुकरणीय कार्य के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

