मूकनायक जिला ब्यूरो चीफ रिडमल परमार
सांचौर, 24 मई 2026 – अम्बेडकर सेवा समिति सांचौर के चुनाव अधिवेशन का आयोजन रविवार को अम्बेडकर उद्यान बी ढाणी, सांचौर में नरेश पातलिया की अध्यक्षता में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में समिति की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी के गठन, संगठन की गतिविधियों, नियमों एवं दिशा-निर्देशों सहित समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित समाजबंधुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर सहमति व्यक्त की।

अधिवेशन के दौरान समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए वर्तमान कार्यकारिणी के योगदान की सराहना की गई। साथ ही आगामी समय में समाज के उत्थान, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, एकता एवं संगठनात्मक विकास के लिए नई कार्ययोजना तैयार करने पर भी चर्चा की गई। इसके बाद वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से करने का निर्णय लिया गया।

महासचिव कानाराम पारीक ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पोपटलाल धोरावत को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सहायक चुनाव अधिकारियों के रूप में प्रधानाचार्य अम्बालाल पांचाल, प्रधानाचार्य लक्ष्मणराम गर्ग, उप-प्राचार्य प्रकाशचंद पांचाल तथा व्याख्याता करण खोरवाल ने अहम भूमिका निभाई। चुनाव अधिकारियों ने सभी पदों के लिए नामों पर विचार-विमर्श कर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया।

अध्यक्ष पद के लिए विस्तृत चर्चा एवं आपसी सहमति के बाद केवलाराम परमार को आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम की घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। वहीं उपाध्यक्ष पद के चार पदों पर अम्बालाल राणुआ, शांतिलाल राणा, रमेशकुमार परमार एवं पारसाराम राणा को सर्वसम्मति से चुना गया।

इसी प्रकार महासचिव पद पर प्रकाशचंद्र जीनगर को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शंकरलाल गवारिया को सौंपी गई। विधि सलाहकार के दो पदों पर रमेशकुमार बाजक एवं केसाराम पतालिया को चुना गया। प्रचार मंत्री पद पर महेंद्रकुमार जगत एवं बाबूलाल गर्ग को दायित्व दिया गया। संगठन मंत्री के चार पदों पर बेचराराम पातलिया, लखमाराम सोलंकी, रमेशकुमार जाटोल एवं मंगलाराम गवारिया को चुना गया।

मीडिया प्रभारी के दो पदों पर संजयकुमार कालमा एवं एडवोकेट राजेंद्रकुमार हिंगड़ा को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। वहीं प्रवक्ता पद पर कानाराम कोली एवं सांवलाराम जयपाल को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शेष रिक्त पदों पर आगामी बैठक में मनोनयन किया जाएगा ताकि समिति का विस्तार और मजबूती के साथ किया जा सके।
चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारियों द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने समाजहित, संगठन की मजबूती, शिक्षा के प्रसार, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
अधिवेशन में वक्ताओं ने कहा कि अम्बेडकर सेवा समिति समाज में शिक्षा, जागरूकता, एकता एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आने वाले समय में समिति के माध्यम से समाज के युवाओं, विद्यार्थियों एवं जरूरतमंद वर्ग के हित में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष केशाराम मेहरा, नायब तहसीलदार वेरसीराम पारेगी, छगनलाल खानवत, सेंधाराम बावरला, रामचंद्र पारेगी, विरधाराम गोयल, नरसिंगाराम फुलवारियां, मसराराम गर्ग, बंशीलाल खोरवाल, जावंताराम परमार, जेताराम परमार, नेमीचंद खोरवाल, श्रवणकुमार गेलाना, हेमराज राणा, जयकिशन भील, आसूलाल गोयल, रीड़मलराम हिंगड़ा, तुलसाराम राणा, हरलाल पारेगी, शंकरलाल खोरवाल, रमेशकुमार बगैरिया, रायमलराम राणुआ, पूराराम पारीक, मोहनलाल पारीक, हंसराज पारीक, रूपाराम परमार, रामलाल करावड़ी, हरिराम एपावत, जितेंद्र परमार, मेवाराम बाजक, नरपतसिंह पारेगी, जयकृष्ण मेघवंशी, बाबूलाल पारेगी, मनीष धोरल, कमलेश मूलनिवासी, विक्रम गवारिया, डॉ. श्रवणकुमार परमार, रविकुमार धोबी, भागीरथ खोरवाल, कृष्ण कुमार वाघेला, रमेशकुमार खानवत, सुरेशकुमार गोयल, जयकिशन चौहान, सांवलाराम खींची, एडवोकेट नरेन्द्र डांगरा, डॉ. आसूराम सिंघल, कांतिराम परमार, अशोक कुमार मेघवाल, गणपतलाल, दीपाराम हिंगड़ा, मुकेश कुमार जाखल, बलदेव हिंगड़ा, अरविंद खोरवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन समाज में एकता, सहयोग, भाईचारे और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ। अधिवेशन ने समाज के लोगों में नई ऊर्जा, उत्साह और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया।


