Friday, April 17, 2026
Homeहरियाणाअंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत/हरियाणा

अपना समाज गौरव समाज सोसाइटी

के तत्वावधान में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर भवन, पानीपत पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे किया गया।
इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अधिवक्ता बलजीत बामणिया, अधिवक्ता सतीश सभरवाल, अधिवक्ता राजेंद्र सरोहा, अधिवक्ता सतीश सैनी, अधिवक्ता रामदास अंबेडकर, अधिवक्ता कृष्ण प्रजापति सहित मान्यवर रमणीक कश्यप (लाडवा), मान्यवर जयभगवान (करनाल), सरदार सतबीर सिंह, महाराज राजपाल, अधिवक्ता सिकंदर, मान्यवर देवबन, मान्यवर रमेश तथा राकेश बिंझौल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता का संदेश देना था। अंत में सभी उपस्थित लोगों को जयंती की शुभकामनाएं दी गईं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments