Thursday, June 11, 2026
Homeबूंदीखुला बोरवेल मौत का सीधा दे रहे है निमंत्रण , कौन करेगा...

खुला बोरवेल मौत का सीधा दे रहे है निमंत्रण , कौन करेगा कार्यवाही और कौन है जिम्मेदार ?

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता – शैतान सिंह

इन्द्रगढ़ -: खुले बोरवेल मौत को दे रहे नियन्त्रण , लोगों ने किया अनदेखा। राजस्थान के जिला दौसा में आर्यन व कोटपुतली की चेतना का दुःख नही भुले फिर भी लोग अपने बोरवेल को खुला छोड़ रहे हैं

ऐसा ही नजारा आज जरखोदा नदी के पास देखने को मिला जहां पर हमारे इंदरगढ़ तहसील रिपोर्टर ने जैसे ही खुला बोरवेल देखा तो गाड़ी रोक कर उसको ढक कर आए

हादसे के ऊपर हादसा हो रहा है फिर भी सरकार और जनता खुले बोरवेल पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं शायद आर्यन और चेतन की मौत से सरकार व लोगों ने कोई सबक नहीं लिया शायद जनता को भी किसी भी बात का कोई डर नही है ? खुले बोरवेल सीधे मौत को निमंत्रण दे रहे हैं लेकिन इस तरफ न तो सरकार ध्यान दें रही है और न ही जनता।

आखिर कब बंद होंगे खुले बोरवेल और किसकी है जिम्मेदारी एवम् कौन होगा मौत का जिम्मेदार?

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments