Thursday, February 26, 2026
Homeहरियाणायुवा साथियों द्वारा माता सावित्री बाई फूले जी का जन्मदिन मनाया

युवा साथियों द्वारा माता सावित्री बाई फूले जी का जन्मदिन मनाया

हरियाणा/करनाल/जूण्डला/मुकनायक पत्रकार रमेश कुमार

आज गांव जूण्डला में युवा साथियों द्वारा केक काटकर माता सावित्री बाई फूले जी का जन्मदिन मनाया।इस मौके पर डॉ अंबेकर चौक कमेटी के प्रदान कृष्ण नरवाल ने कहा कि माता सावित्री बाई फूले जी महिलाओं में शिक्षा के प्रति प्रेरणास्त्रोत है उन्होंने अनेकों कष्ट सह कर महिलाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया उनके बलिदान को देश कभी नहीं भूला सकता।सही मायने अगर कहें तो शिक्षा की असली देवी माता सावित्री बाई फूले जी है।इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के जिला महासचिव प्रमोद (रिंकू)बटोही ने भी माता सावित्री बाई फूले जी के जीवन पर पर अपने सुंदर विचार रखे।सभी युवा साथियों ने केक काटकर माता सावित्री बाई फूले जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके नमन किया।इस मौके पर प्रजापत कमेटी के प्रधान राजकुमार,रोहित भोला,सागर मदान,विजय नरवाल,कृष्ण मेहरा आदि साथी मौजूद रहे

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments