
मूकनायक राजस्थान बूंदी
संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा
बूँदी -: लाखेरी कस्बे में सेलून की दुकान में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई
लाखेरी -: शनिवार सुबह नयापुरा शिव मंदिर के पास सेलून की दुकान के अंदर एक युवक की अचानक मौत से हड़कंप मच गया कस्बे के विजय गेट निवासी इंद्रजीत उर्फ बिट्टू सेन 24 पुत्र रमेश चंद सेन सेलून की दुकान लगता था
बीती रात को वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन सुबह उसकी तलाश में दुकान पर पहुंचे दुकान पर वह अचेत पड़ा मिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया युवक पैरों की बीमारी से परेशान था उसे लंबे समय तक खड़ा होने में परेशानी होती थी इसके साथ वह नशे का भी आदि था मृतक अविवाहित था ए एस आई बाबूलाल नागर ने बताया कि परिजनों ने शराब के सेवन की बात बताई हैं मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया है
मामले की जांच लाखेरी पुलिस कर रही है

