Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीलाखेरी रामधन चौराहे से बॉटम तक लगा चक्का जाम , प्रशासन सोया...

लाखेरी रामधन चौराहे से बॉटम तक लगा चक्का जाम , प्रशासन सोया गहरी नींद

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा

नगरपालिका की लापरवाही के कारण लाखेरी में आए दिन चक्का जाम लगा रहता है , जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर लाखेरी बॉटम में बड़ौदा बैंक आईसीआईसीआई बैंक के आसपास भी वाहनों का ज्यादा जमावड़ा लगा रहता है जिससे आए दिन जाम लगा रहता है । बॉटम में सब्जी मंडी होने के कारण भी काफी ज्यादा भीड़ रहती है । बाटम की तरफ 40 फीट चौड़ा रास्ता है लेकिन दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लेने के कारण अब रास्ता 20 फीट चौड़ा ही रह गया है । बाटम से लेकर रामधन चौराहे तक समान स्थिति बनी हुई है लेकिन नगर पालिका इस पर कोई ध्यान नही दे रही है ! जिससे आए दिन रोड़ पर चक्का जाम व एक्सीडेंट की घटना होती रहती है । लोगों का कहना है कि नगरपालिका द्वारा अतिक्रमण को क्यों नहीं हटाया जा रहा है ? घटना को देखकर नगरपालिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments