मूकनायक
हरियाणा/करनाल
पत्रकार रमेश कुमार।
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा मा. बहन कुमारी मायावती जी के आदेश अनुसार आज संपूर्ण भारतवर्ष में सभी जिला हैडक्वाटर पर बाबा साहब के प्रति अमित शाह गृहमंत्री भारत सरकार द्वारा गलत टिप्पणी करने के विरोध में जिला उपयुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया और इसी कड़ी में हरियाणा प्रदेश के करनाल जिले में भी बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में रामकुमार सालवान प्रदेश महासचिव हरियाणा पहुंचे रामकुमार सालवान जी ने कहा कि देश के इतने बड़े पद पर बैठे हुए गृहमंत्री द्वारा जिस तरह का बयान संसद में परम् पूज्य बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर जी के खिलाफ बोला गया है वो उनकी सोच को दर्शाता है जिसे बहुजन समाज पार्टी और बाबा साहब से प्यार करने वाले कभी भी बर्दास्त नहीं करेंगे उन्होंने कहा कि कभी मूर्तियों तोड़ना और कभी बाबा साहब के बारे में गलत गलत टिप्पणियां करना इन लोगो की मनोदशा को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि ज्ञापन में हमने महामहिम राष्ट्रपति जी से अपील की ऐसे व्यक्ति को अपने पद रहने बने रहने का कोई हक नहीं अमित शाह जी को पद से मुक्त किया जाए और माफी मांगे अगर ऐसा नहीं होता बहुजन समाज पार्टी बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।इस मौके पर रणबीर पाल प्रदेश सचिव हरियाणा,ईश्वर चौरा जिला अध्यक्ष करनाल,adv सोहन आंबेडकर पूर्व प्रदेश सचिव हरियाणा,सुल्तान पाल पूर्व जिला प्रभारी करनाल,मास्टर रामकिशोर जिला प्रभारी करनाल,रूप चंद कटारिया पूर्व जिला अध्यक्ष करनाल,डा. रमेश पोडिया अध्यक्ष विधानसभा असंध,बलकार कालसोरा अध्यक्ष विधानसभा इंद्री,विनोद बामणिया अध्यक्ष विधानसभा घरौंडा, सिशन पाल अध्यक्ष विधानसभा नीलोखेड़ी,सतपाल कुरलन,सुनील कटारिया हल्का प्रभारी घरौंडा,बलवान रोड हल्का प्रभारी नीलोखेड़ी,इंज.दलबीर,सिमरन मुंडे dasfi अध्यक्ष, ईशम सिंह रहाड़ा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

