
मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
खडकड -: आज दिनांक 25 दिसंबर बुधवार को बूंदी जिले के खटकड़ अंबेडकर तिराहे के केशवराय पाटन रोड पर एकत्रित हो आजाद समाज पार्टी कांशीराम भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष आजाद प्रेम सिंह के नेतृत्व में थाना अधिकारी रायथल को ज्ञापन सौंपा देश के गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी पर संसद में की अपमानित जनक की गई टिप्पणी के खिलाफ गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब के ऊपर टिप्पणी से भारत देश और विदेश में रहने वाले सभी अंबेडकरवादी विचारधारा के लोग व भारतीय संविधान में आस्था रखने वाले भारतीय संविधान को मानने वाले भारत के करोड़ों लोगों की भावनाएं इस टिप्पणी से आहत हुई है और देश के इतने बड़े पद पर आसीन होकर संविधान निर्माता पर की गई टिप्पणी का पूरे देश में घोर विरोध हो रहा है इसके चलते हुए आजाद समाज पार्टी कांशीराम भीम आर्मी ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन लिखकर रायथल थाना अधिकारी महोदय को अंबेडकर तिराहे के पाटन रोड पर संविधान निर्माता के सामने ज्ञापन सोपा गया जिसमें उचित कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की गई और अमित शाह को तुरंत गृह मंत्री पद से निरस्त पदमुक्त करने की मांग रखी गई है इस दौरान छोटू लाल , शंकर, हजारीलाल, महेंद्र, अंकुश, मोहनलाल, मुकेश मेहरा , पहलाद, मुकेश, उदयलाल, महेंद्र, लेखराज, पप्पू लाल, बाबूलाल, बद्रीलाल, कालू जी, बृजमोहन, लक्ष्मण, रघुराज मीणा, मुराद अली, बाबा उस्मान,राधेश्याम वर्मा, धर्मराज रावल, प्रभु लाल मीणा, अन्य साथी मौजूद रहे

