मूकनायक
हरियाणा /मंडी अटेली,
14 अक्टूबर (मनोज बुलाण)
अटेली विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अतरलाल ने मतगणना में गड़बड़ी, धांधली, हेराफेरी तथा तानाशाही का आरोप लगाया है। निर्वाचन आयोग में दायर याचिका दर्शाया गया है कि वह प्रारंभ से लेकर 15 राउंड तक लीड चली लेकिन काउंटिंग के रूकने के बाद उसकी लीड घटने लगी। दोपहर बाद मतगणना में हुई गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच करवाकर अटेली का विधानसभा चुनाव रद्द करके दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। 2019 में भी काउंटिग रोकने के बाद उसको हराया गया पिछली बार भी दूसरे नंबर पर रहे थे। अब की बार ठाकुर अतर लाल ने 54652 वोट हासिल किये तथा 3085 वोटों से हरा दिया। पत्रकारों से अपना पक्ष रखते नेता जी अतरलाल ने कहा कि उन्हें मतगणना में हेरा फेरी तथा तानाशाही कर जबरन हराया गया है। मतगणना नियमों के खिलाफ जाकर मतगणना को सवा घंटा रोका गया। जबकि चुनाव नियमावली के अनुसार मतगणना शुरू होने के बाद एक मिनट के लिए भी मतगणना नहीं रूकनी चाहिए। अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने पर भी मतगणना चालू नहीं की गई। इस दौरान ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की गई। सवा घंटा तक मतगणना चालू नहीं की गई। सवा घंटा मतगणना रोकने के बाद स्ट्रांग रूम से जो ईवीएम मशीनें आई उनमें से अधिकतर मशीनों की बैटरी 99 प्रतिशत चार्ज थी। जिन ईवीएम की बैटरी 60 से 70 प्रतिशत सामान्य थी उनमें बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को लीड मिली। बसपा नेता अतरलाल ने कहा कि मतगणना में हेरा फेरी, धांधली, गड़बड़ी तथा तानाशाही का यह सबसे बड़ा आधार तथा कारण है क्योंकि वोटिंग के बाद ईवीएम की बैटरी 99 प्रतिशत चार्ज नहीं रह सकती। अंतिम तीन राउंड का रिजल्ट 2 मिनट में घोषित कर भाजपा प्रत्याशी को जीता घोषित कर दिया गया। तुरन्त ही हमने मतगणना स्थल पर उपस्थित रिटर्निंग आफिसर को लिखित में प्रार्थना पत्र देकर दोबारा मतगणना कराने की मांग की परन्तु रिटर्निंग आफिसर ने दोबारा मतगणना कराने से इंकार कर दिया। भाजपा प्रत्याशी शुरू से लेकर 15 राउंड तक हारने के का कारण मतगणना स्थल पर भी नहीं पहुंची आरती राव ने तो एक तरह से हार मान ली थी। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अधिकारियों पर दूरभाष पर अपने पद का दबाब बना कर गडबड़ी करवाई है। बसपा नेता ने कहा कि रिटर्निंग आफिसर तथा प्रशासन का दोबारा मतगणना को इंकार करना उनकी बदनियति और तानाशाही को दर्शाता है जबकि हरियाणा में अनेक अन्य जगह दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रत्याशियों के निवेदन पर वहा के प्रशासन द्वारा दोबारा मतगणना करवाई गई। मतगणना अधिकारी द्वारा राउंड वाइज रिजल्ट सीट को हमारे काउंटिंग एजेंट को नहीं दिया गया। रद्द किए गए बैलेट वोट पत्रों का कोई विवरण हमें नहीं दिखाया गया तथा पूरी प्रक्रिया में धांधली और हेराफेरी की गई। जब एजेंटों ने आपत्ति की तो उनकी आपत्ति को रद्द कर दिया गया। बसपा नेता ने धांधली, हेराफेरी तथा तानाशाही की उच्च स्तरीय जांच करवाकर चुनाव रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग की है।
बसपा प्रत्याशी ठाकुर अतरलाल

