Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातअमरोली में पुरानी रंजिश के चलते पथराव, 7 घायल

अमरोली में पुरानी रंजिश के चलते पथराव, 7 घायल

मूकनायक समाचार । सूरत

अमरोली के मनीषा सोसायटी में तीन वर्ष पूर्व हुए झघडे की रंजिश के चलते दो गुटो के बीच मारपीट हो गई। लकडे के फटके, पाईप, पावडा, तलवार इत्यादि के साथ दोनों गुट एक दूसरे पर टूट पडे, अमरोली पुलिस थाने में दोनों ने आमने सामने शिकायत दर्ज करवाई।
अमरोली पुलिस सूत्रो के मुताबिक मनीषा गरनाला के पास मनीषा सोसायटी निवासी ईलेक्ट्रिक दुकानदार संजय भूपत वरिया (उम्र-37) दो दिन पूर्व घर पास खड़ा था उस दौरान तीन वर्ष पूर्व हुए झघडे की रंजिश के चलते सोसायटी निवासी रिन्कल रबारी और उनके संबंधियों ने एक जूट होकर गाली-गलौच कर झघडा किया। जिस कारण संजय और रिन्कल परिवार तथा संबंधियों के बीच आमने सामने आ जाने से एक दूसरे पर लकडे के फटके, पाईप, पावडा व तलवार से टूट पडे होर पथराव किया। जिसमें संजय के पक्ष तथा पितराई जयसुख, अरविंद, अमित, पुरीबेन उर्फ डिम्पल तथा वसंतबेन और रिन्कल के पक्ष आर्यन धरमशी रबारी, रोहित रबारी, विजय रबारी व मित्र धर्मेश के पिता किशोर प्रजापति, विजय प्रजापति, हितेश प्रजापति और हेतल प्रजापति को छोटी-बडी चोट पहुंची। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से अमरोली पुलिस ने धर्मेश प्रजापति, विशाल साहरभाई रबारी, रवि नरसिंग पांडव, विजय पिताम्बर प्रजापति और चिराग धीरू कळसरीया को दबोच लिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments