Monday, September 28, 2026
Homeहरियाणाशहीद ए आजम भगत सिंह जयंती पर युवाओं ने दी श्रद्धांजलि

शहीद ए आजम भगत सिंह जयंती पर युवाओं ने दी श्रद्धांजलि

मूकनायक प्रमोद (रिंकू) बटोही/करनाल/हरियाणा

जुंडला। गांव जुंडला के बस स्टैंड परिसर में सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह ग्रुप के सदस्यों तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर कमेटी जुंडला के सदस्यों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह ग्रुप के प्रेसिडेंट रवि बटोही के नेतृत्व में युवाओं ने भगत सिंह के जीवन, संघर्ष और देश की आजादी के लिए उनके बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन न्योछावर कर युवाओं के सामने साहस, देशप्रेम और सामाजिक जागरूकता की मिसाल कायम की। उनके विचार आज भी युवाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर मनी, मुकेश नरवाल, मोहित बटोही, गुलशन भोला, प्रिंस मदान, सचिन बर्मन, राहुल धानिया, सुनील, चरणजीत, गौरव भोरिया, दीपक, पांडा, बबू मान कांबोज, आशीष बटोही, अखिल और पवन सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। मोहित बटोही तथा तपेश शाह (USA) ने भी शहीद भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments