Tuesday, September 29, 2026
Homeजयपुर304 निकायों में आचार संहिता समाप्त, 5 में अभी जारी

304 निकायों में आचार संहिता समाप्त, 5 में अभी जारी

मूकनायक/ रिपोर्टर धर्मवीर गौतम
जयपुर /राजस्थान

जयपुर। राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने 304 नगरीय निकाय क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के निर्देश जारी किए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 22 सितंबर 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आयोग ने 19 अगस्त 2026 को प्रदेश के 41 जिलों के कुल 309 नगरीय निकायों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई थी।
आयोग के अनुसार नगर निगम जयपुर, जोधपुर, कोटा तथा नगर पालिका सुकेत और खाटूश्यामजी को छोड़कर शेष 304 नगरीय निकायों में सभी पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया 22 सितंबर को पूर्ण हो चुकी है। इसके चलते इन 304 नगरीय निकाय क्षेत्रों में नगरीय निकाय चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।
वहीं जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम तथा सुकेत एवं खाटूश्यामजी नगर पालिका में निर्वाचन प्रक्रिया अभी जारी है। इसलिए इन 5 नगरीय निकाय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहेगी।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव शीघ्र सम्पन्न कराए जाने हैं, इसलिए प्रदेश के सभी जिलों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने और कार्यग्रहण कराने पर लागू प्रतिबंध यथावत जारी रहेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments