मूकनायक समाचार । सूरत
भारतीय सिनेमा का प्रतिष्ठित 72वां नेशनल फिल्म अवार्ड समारोह आज रोज वर्ष 1954 के बाद पहली बार दिल्ली के बाहर गुजरात में केवडिया कोलोनी में स्टेच्यु ओफ युनिटी के सांनिध्य में आयोजित होगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम वडोदरा एरपोर्ट पर आने के बाद केवडिया कोलोनी जाने रवाना हुए है। उनके द्वारा दादासाहब फालके पुरष्कार विजेता समेत टोटल 92 पुरष्कार विजेताओं को पुरष्कार एनायत किए जाएंगे। आज शाम 4 से 6 बजे के दौरान समारोह का आयोजन किया गया है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय फिल्म पुरुष्कार यह भारतीय सिनेमा के लिए प्रतिष्ठत सन्मानों में से एक है।
1954 में स्थापित यह पुरष्कार भाषाओ, प्रदेशो और फिल्म निर्माण के स्वरूपों की विशाल श्रेणी को समाहित फिचर फिल्मो व सिनेमा पर के लेखन में उत्कृष्ठता को मान्यता प्रदान करता है। वर्ष-2024 के लिए दादा साहब फालके अवार्ड पीढ अभिनेता अनंत नाग को प्रदान किया जायेगा। राष्ट्रपति के हाथों द्वारा अवार्ड स्वीकारने के लिए अभिनेताओ व टेकनिशियनो और लेखकों का आगमन केवडिया कोलोनी में हो रहा है।
नेशनल फिल्म पुरस्कार के लिए आर्टिकल 370 को श्रेष्ठ फिल्म और भंगार को नोन फिचर फिल्म के तौर पर व राम-नामी को श्रेष्ठ डोक्युमेन्टरी के तौर पर पसंद किया गया है। फिल्म ब्रह्मयुगम के लिए साउथ के मम्मुटी और चंदु चेम्पियन फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन को श्रेष्ठ मुख्य अभिनेता जबकि आर्टिकल 370 के लिए रणदीप हुडा को श्रेष्ठ डेब्यू दिग्दर्शक के तौर पर पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

