मूकनायक समाचार । सूरत
मूलतः सूरत के और वडोदरा महानगरपालिका में क्लार्क के तौर पर कार्यरत युवक ने सूरत में माता-पिता के घर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वडोदरा में रहना उन्हें पसंद नहीं था इसलिए उसने यह कदम उठाया।
नई सिविल अस्पताल सूत्रो के अनुसार खटोदरा में पनास गांव में ईडबल्युएस आवास निवासी 29 वर्षीय कृणाल लक्ष्मणभाई सालेकर अंतिम डेढ साल से वडोदरा महानगरपालिका में क्लार्क के तौर पर कार्यरत था। वह शनि रविवार को छुट्टी के दिन सूरत में माता-पिता को मिलने आया था। दौरान रविवार को दोपहर कृणाल घर में पंखे के साथ साडी बांधकर फांसी लगाकर जीवन खत्म कर दिया। परिवार के सदस्यों गणेश विसर्जन और सत्यनारायण की कथा पूर्ण कर घर वापस लौटने के बाद उन्हें इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि कृणाल को वडोदरा शहर में रहना पसंद नहीं था और नौकरी भी छोडना चाहता नहीं था। ऐसी हालात में वह मानसिक रूप से टूट गया होने से यह अंतिम कदम उठाया होने का संदेह है। कृणाल के पिता सूरत में एडवोकेट का काम करते है वह दो बहनों का एकलौता भाई था।

