Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातसूरत पालिका की नाट्य प्रतियोगिता में पहली बार प्रेक्षकों से टिकट ली...

सूरत पालिका की नाट्य प्रतियोगिता में पहली बार प्रेक्षकों से टिकट ली जाएंगी

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत पालिका द्वारा 52 साल से आयोजित प्रतिष्ठित संजीवकुमार नाट्य स्पर्धा इस साल नए रंगमंच पर आयोजित होने जा रही है। कतारगांव के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ओडिटोरियम में 27 सितम्बर से 6 अक्तूबर तक नाट्य स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस साल प्रतियोगिता में 10 नाट्य संस्थानों हिस्सा ले रही है और हररोज एक नाटक पेश किया गया। खास बात यह थी कि 52 साल की प्रतियोगिता में पहली बार प्रेक्षकों के पास से टिकट वसूलने की व्यवस्था की गई है।
सूरत पालिका द्वारा वर्षो से संजीवकुमार नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले प्रेक्षकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया। नाट्य क्षेत्र के साथ जुडे कलाकारों और संस्थानों को प्रोत्साहन देने हेतु से आयोजित यह प्रतियोगिता में श्रेष्ठ नाटक, अभिनेता, अभिनेत्री, दिग्दर्शक समेत की विभिन्न कैटेगरी में इनाम दिया जाता है। पहली बार टिकट बिक्री से होने वाली आमदनी का लाभ भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली संस्थानों को देने की व्यवस्था की गई है।
पहली बार इस साल प्रतियोगिता का आयोजन कतारगांव के आधुनिक अटल बिहारी वाजपेयी ओडिटोरियम में किया गया था। टोटल 876 बैठक क्षमता वाले यह ओडिटोरियम में 600 बैठकों के लिए 20 रुपयों की टिकट ओनलाईन बिक्री किया जायेगा। सभी नाटक के लिए टिकट का ओनलाईन बुकिंग 21 सितम्बर को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। पालिका द्वारा नागरिकों को पहले से बुकिंग बुक कराकर नाटक देखने की अपील की है।
पहला और अंतिम नाटक रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि अन्य नाटकों रात 8.30 बजे शुरू होगा। इस तरह निरंतर 10 दिन तक कतारगांव के नए ओडिटोरियम में गुजराती नाट्य कला की विभिन्नता देखने मिली। टिकट बिक्री से होने वाली आमदनी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली 10 फाईनलिस्ट संस्थानों के बीच सरखे हिस्से में बांटने की व्यवस्था की गई है। पूर्व में यह संस्थानों को ईनाम के साथ टिकट की आमदनी का लाभ नहीं मिल रहा था। अब पालिका के यह नवतर प्रयोग से नाटक के निर्माण, कलाकारों, सेट, लाईट और साउन्ड समेत का खर्च के बीच संस्थानों को अधिक आमदनी मिल सकेगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments