Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातसूरत महापालिका में चौथे वर्ग की भर्ती बंद, कोन्ट्राक्ट के तौर पर...

सूरत महापालिका में चौथे वर्ग की भर्ती बंद, कोन्ट्राक्ट के तौर पर भर्ती की जाएंगी

मूकनायक समाचार । सूरत

राज्य सरकार ने चौथे वर्ग के कर्मचारियों की भर्ती नहीं करने हेतु और खाली जगहों कोन्ट्राक्ट बेज पर भरने की सूचना दी गई है। सरकार के इस आदेश की पालना करते हुए सूरत महापालिका ने स्वास्थ्य विभाग के कार्य पर प्रभाव नहीं पडे इसे ध्यान में रखते हुए जरूरी जगहों की जानकारी इकट्ठी करने की शुरूआत कर दी है। विभाग के रिक्रुटमेन्ट विभाग की ओर से मुख्य चार प्रकार के कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है। जिसमें सफाई कामदार, सफाई कामदार (ड्रेनेज), बेलदार और बेलदार (वीबीडीसी) समाविष्ट है। यह कर्मचारियों रोज आठ घण्टे कार्य, नाईट ड्युटी व शिफ्ट का कार्य समेत उनकी जिम्मेदारियों और कार्य की मर्यादा समेत की जानकारी तैयार करने का निर्देश दिया है।
सफाई से जुडा कार्य का सुचारू रुप से कैसे संचालन हो सकता है और उनके लिए कितने कर्मचारियों की जरूरत है? इस संदर्भ में भी वर्क शुरू किया है। दिन रात के दौरान कार्य कराने के लिए समय मर्यादा व कर्मचारियों के लिए जरूरी सलामती के नियमों और सूचनाओं के लिए भी जानकारी मांगी गई है। इस जानकारी के आधार पर विभाग द्वारा जोन के मुताबिक जरूरत तय कर के आउट सोर्सिंग एजन्सी द्वारा कर्मचारियों को भर्ती करने की प्रक्रिया आगे बढाई जाएंगी। इसलिए चौथे वर्ग के नियमित भर्ती बंद होने से महापालिका की सफाई समेत आवश्यक कार्य चालु रखने के लिए अब कोन्ट्राक्ट प्रथा के आधार पर रखने की स्थिति निर्माण हुई है। भर्ती बंद होने से हाल सेंकडों की संख्या में जगह खाली होने का विभाग वर्तुलों से जानकारी मिली है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments