Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातरांदेर रोड ताडवाडी के बीआरटीएस रूट में घूसी कार युवक को कुचला

रांदेर रोड ताडवाडी के बीआरटीएस रूट में घूसी कार युवक को कुचला

मूकनायक समाचार । सूरत

रांदेर ताडवाडी में बीआरटीएस रूट में 20 वर्षीय युवक अपने मित्रो के साथ गणेश आगमन का इन्तजार कर रहा था उस समय तेज गति से आई कार ने युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
अमरोली कोसाड रोड आवास में 20 वर्षीय शकील शब्बीरभाई शेख परिवार के साथ रहता था। गत 13वीं सितम्बर रात शकील उसके भाई और मित्रों के साथ बीआरटीएस रूट में खड़ा रहकर गणेशजी के आगमन का इन्तजार कर रहा था। उस समय बीआरटीएस रूट में तेज गति से आए कारचालक ने शकील को टक्कर मार दी, गंभीर रूप से घायल शकील को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया इसके बाद निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments