Tuesday, September 29, 2026
Homeकरौलीराजकीय महाविद्यालय में एनएसएस ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

मूकनायक /धर्मवीर गौतम
हिण्डौन सिटी / करौली/राजस्थान

हिण्डौन सिटी। राजकीय महाविद्यालय हिण्डौन सिटी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाइयों की ओर से नव-नामांकित स्वयंसेवकों के लिए एनएसएस ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एनएसएस के उद्देश्यों, गतिविधियों तथा समाज सेवा में स्वयंसेवकों की भूमिका से परिचित कराना रहा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पप्पू राम कोली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए समाज एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ संकाय सदस्य गंगाराम मीना ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, जन-जागरूकता एवं सामुदायिक सेवा सहित एनएसएस की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
डॉ. अनिल अग्रवाल ने व्यक्तित्व विकास, टीमवर्क एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम अधिकारी यशोदा कुमारी ने एनएसएस के आदर्श वाक्य “Not Me But You” की भावना को आत्मसात कर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। वहीं कार्यक्रम अधिकारी शालिनी गुप्ता ने स्वयंसेवकों को My Bharat Portal पर पंजीकरण की जानकारी देते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सामाजिक सेवा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में रामप्रताप मीना, डॉ. श्रीनिवास गुर्जर, उपमा मीना, मोनिका मीना, दिव्या बंसल, रेखा मीना, सुमित विरेटिया, आशा राठौर, मयंक अग्रवाल सहित एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम अधिकारी यशोदा कुमारी ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments