Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानल्यो जी! थारो इंतजार खत्म हुओ… हो गई बल्ले-बल्ले!

ल्यो जी! थारो इंतजार खत्म हुओ… हो गई बल्ले-बल्ले!

23 और 24 सितंबर को निकलेगी पंचायतीराज आरक्षण की लॉटरी

मूकनायक/पवन बंशीवाल
करौली/राजस्थान

जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पंचायतीराज संस्थाओं के विभिन्न पदों के आरक्षण की लॉटरी की तारीख तय कर दी गई है।

23 सितंबर 2026 को जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी।

वहीं 24 सितंबर 2026 को उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी होगी। इसके साथ ही अलग-अलग ग्राम पंचायतों और वार्डों में कौन-सा पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा, इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी।

पंचायतीराज विभाग के शासन सचिव डॉ. जोगाराम की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर सभी जिला कलेक्टरों एवं उपखंड अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

अब 23 और 24 सितंबर की तारीख पर सभी की निगाहें टिकी हैं। आरक्षण की लॉटरी के बाद चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों की तस्वीर भी काफी हद तक साफ हो जाएगी।

यानी अब इंतजार की घड़ियां खत्म… 23 और 24 सितंबर को खुलेगा आरक्षण का पिटारा!

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments