मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत जिले के कामरेज में नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड करने वाली साजिश हुई है। गांधीनगर सीआईडी क्राईम और सूरत जिला ग्राम्य फूड एन्ड ड्रग्स विभाग ने शुरू की कार्रवाई के दौरान कामरेज स्थित नकली खाद्य तेल बनाने की फैक्ट्री पर छापेमारी कर षडयंत्र का पर्दाफाश किया।
सूरत फूड सेफ्टी ओफिसर के मुताबिक गांधीनगर सी.आई.डी. क्राईम और स्वास्थ्य मंत्री की सूचना के तहत छापेमारी की गई जिसमें कामरेज के नवागाम जीआईडीसी में आने वाली नवकार इन्डस्ट्रीयल एस्टेट में शिव ट्रेडिंग कंपनी के नाम से अवैध फैक्ट्री चल रही थी। जहां पर जयेश हीरपरा नामक व्यक्ति सिंगतेल समेत अन्य खाद्य तेलों में मिलावट कर पैकिंग कर बिक्री करता था। जांच के दौरान अपराधी ने सन प्लस सौराष्ट्र सिंगतेल और पल सिंगतेल जैसी बडी ब्रान्ड के नकली स्टीकरों डिब्बे पर लगाकर नकली तेल बाजार में बिक्री करता था। दौरान टीम ने स्थल पर पहुंचकर 20,30,000 रुपये मूल्य की तैयार नकली माल, साधनसामग्री और पैकिंग मटिरियल्स सिज कर दिया। फूड विभाग द्वारा जप्त किए तेल के डिब्बे का जत्था का नमूना लेकर लेबोरेटरी परीक्षण के लिए भेज दिया। जयेश हीरपरा के सामने कानूनी कार्रवाई शुरू की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्यौहारो के चलते सामान्य दिनों में नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड करने वाले ऐसे तत्त्वों के खिलाफ आगामी दिनों में भी कई प्रकार की सघन जांच जारी रहेगी।

