मूकनायक समाचार । नवसारी
नवसारी जिले के जलालपोर स्थित मरोली रेलवे ओवरब्रिज के पास थार जीप के बोनेट पर मास्क पहनकर और थार के दरवाजे पर फिल्मी स्टाईल में स्टंट करने वाले 6 को मरोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रो के मुताबिक सोशियल मिडिया इन्स्टाग्राम पर परसू शनिवार को मरोली बाजार महुवार जाने वाले रास्ते पर रेलवे ओवर ब्रिज के पास एक थार जीप के बोनेट पर बैठकर टेडी का मास्क पहनकर व थार में सवार अन्य व्यक्तियों ने दरवाजे के बाहर बैठकर टेडी मास्क पहनकर थार तेज गति से चलाकर स्टंट किया था। इस तरह स्टंट कर अन्य वाहनचालकों व राहगीरों का जीवन जोखिम में डालने वाला विडियो वायरल हुआ था। इस वायरल विडियो के चलते गत रोज रविवार मरोली पी.आई. ए.एन. गाबाणी की टीम ने टेकनिकल सर्वेलन्स और सीसीटीवी फूटेज के आधार पर थार पर जोखमरूप स्टंटबाजी करने वाली रील वायरल करने वाले 6 नबीराओं को दबोचकर कैद में धकेल दिया। पुलिस ने थार कब्जे कर कार्रवाई शुरू की है।

