Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातरायका सर्किल की फेक्ट्री में बच्ची पर दुष्कर्म

रायका सर्किल की फेक्ट्री में बच्ची पर दुष्कर्म

मूकनायक समाचार । सूरत

खटोदरा क्षेत्र में आने वाले रायका सर्किल की एक फैक्ट्री में माता-पिता के साथ आने वाली 7 वर्षीय बच्ची को रूम में ले जाकर उस पर हमवतनी ने दुष्कर्म किया होने के का गुनाह खटोदरा पुलिस थाने में दर्ज हुआ है।
सूत्रो के मुताबिक उडिशा के गंजाम जिले के श्रमजीवी रोशनी (नाम परिवर्तित) उनके पति के साथ बमरोली ब्रिज क्षेत्र में रहती है और जरी की फैक्ट्री में नौकरी करती है। रोशनी की बडी बेटी वतन में कक्षा 7 में अध्ययन करती है जबकि 7 वर्षीय बेटी उनके साथ रहती है और रोशनी व उसका पति एक ही फैक्ट्री में नौकरी करते होने से रोशनी को साथ ले जाते है। पति पत्नी जब काम में होते उस वक्त बच्ची रूम के पास खेलती रहती है। तीन दिन पूर्व शाम साढे छहः बजे रोशनी का नौकरी का समय समाप्त होने पर बच्ची को लेकर घर पर गई थी उस वक्त बच्ची को नहलाते समय जांघ पर लाल चकमा पडा देख रोशनी ने उसे पूछा यह क्या हुआ है? तो बच्ची ने बताया कि वह कंपनी के बाहर खेल रही थी उस वक्त बाबु मुझे रूम में ले गया और मेरे कपडे निकालकर मुझे चिपककर मेरे साथ गलत काम किया बाद में चीमटे लिए थे। साथ ही बाबु गांव से आने के बाद कभी-कभी गाल और पीठ पर टच कर चीपकता भी था। जिससे रोशनी ने हमवतनी बाबु उर्फ धीरेन जयसेन डाकुआ (उम्र-22, निवासी-आशापुरी सोसायटी-2, राजुभाई के मकान में, पांडेसरा और मूलतः पाईकपोडा, तहसील बेगुनियापाड, गंजाम, उडीशा) के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments