Tuesday, September 29, 2026
Homeकरौली104 साल की उम्र में लोकतंत्र के महापर्व में पहुंचीं सावित्री देवी,...

104 साल की उम्र में लोकतंत्र के महापर्व में पहुंचीं सावित्री देवी, किया मतदान

मूकनायक/ पवन बंशीवाल करौली/राजस्थान

हिण्डौन सिटी। नगर परिषद चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को हिण्डौन में मतदान के दौरान लोकतंत्र के प्रति उत्साह की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामन े आई। 104 वर्षीय सावित्री देवी ने जन जागृति माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उम्र के इस पड़ाव पर भी सावित्री देवी मतदान केंद्र पहुंचीं और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई। उनका मतदान करना न सिर्फ लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता को दर्शाता है, बल्कि नई पीढ़ी के लिए भी एक प्रेरणादायक संदेश है।

सावित्री देवी ने यह साबित कर दिया कि उम्र मतदान के उत्साह और लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी के रास्ते में बाधा नहीं है।

उनके मतदान की तस्वीर सामने आने के बाद यह संदेश भी साफ है-

“एक वोट की ताकत, लोकतंत्र की मजबूती।”

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments