Monday, September 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशटीबी पर जीत की मिसाल बनीं 11 ग्राम पंचायतें, प्रधानों को प्रशस्ति...

टीबी पर जीत की मिसाल बनीं 11 ग्राम पंचायतें, प्रधानों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह से सम्मान

मूकनायक/राजेश कुमार जिला ब्यूरो चीफ बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। साऊंघाट ब्लॉक क्षेत्र में टीबी उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के तहत उल्लेखनीय कार्य करने वाली 11 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किए जाने के बाद सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।समारोह में टीबी उन्मूलन अभियान में ग्राम प्रधानों, स्वास्थ्य विभाग की टीम, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता, समय पर जांच और नियमित उपचार के जरिए टीबी जैसी गंभीर बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी के लक्षणों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने तथा संभावित मरीजों को तत्काल जांच और उपचार के लिए प्रेरित करने की जरूरत पर विशेष जोर दिया गया।सीएचसी साऊंघाट के अधीक्षक डॉ. शशि ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास और बेहतर समन्वय का परिणाम है। ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के बीच तालमेल से टीबी उन्मूलन अभियान को और गति दी जा सकती है।उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त पंचायत का दर्जा हासिल करना जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक जरूरी इसे बरकरार रखना है। इसके लिए लगातार निगरानी, संदिग्ध मरीजों की पहचान, समय पर जांच और उपचार की प्रक्रिया को प्रभावी बनाए रखना होगा।कार्यक्रम के दौरान सम्मानित ग्राम प्रधानों ने टीबी उन्मूलन अभियान में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग जारी रखने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि सामुदायिक भागीदारी के जरिए ही टीबी मुक्त समाज के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments