मूकनायक समाचार / सूरत
शानदार प्रदर्शन करने वाली सूरत की फिलजाह फातेमा कदरी ने महिला वर्ग का खिताब खुद के नाम कर लिया है। जबकि सूरत की ही दानिया गोडिल और कच्छ के रेहांश सिंघवी ने वयजूथ की फाईनल में दो-दो खिताब पर जीत हांसिल कर खुद की प्रतिभा की झलक दिखलाई है। ताप्ती वेली ईन्टरनेशनल स्कूल में रविवार को समाप्त हुई ताप्ती वेली 5वीं गुजरात स्टेट रेन्किंग टेबल टेनिस टुर्नामेन्ट में यह खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
गुजरात स्टेट टेबल टेनिस एसोसियेशन के तहत टेबल टेनिस एसोसियेशन ओफ सूरत डिस्ट्रीक्ट द्वारा आयोजित यह टुर्नामेन्ट के टाईटल स्पोन्सर ताप्ती वेली ईन्टरनेशनल स्कूल थी।
23 वर्ष की छठ्ठा क्रमांक प्राप्त करने वाली फिलजाह फातेमा कदरी ने महिला फाईनल में अहमदाबाद की चौथी क्रमांकित मौबोनी चेटर्जी 4-1 से पराजित कर सिजन का प्रथम खिताब प्राप्त किया है। इस जीत के साथ अहमदाबाद की प्रथा पवार की महिला वर्ग में चल रही सफलता का अंत आ गया है। जोकि प्रथा पवार सूरत में से खाली हाथ वापस लौटी नहीं थी। उच्च क्रमांकित प्रथा ने भावनगर की दूसरी क्रमांकित रिया जयस्वाल को 4-2 से हराकर अंडर-19 गर्ल्स का खिताब खुद के नाम कर लिया है।
सूरत की दानिया गोडिल ने भी शानदार देखाव करते हुए अन्डर-17 और अन्डर-15 गर्ल्स के दो खिताब जीतकर डबल क्राउन प्राप्त किया। अंडर-17 की फाईनल में दूसरी क्रमांकित दानिया ने सूरत की ही आठवी क्रमांकित विन्सी तन्ना को 3-0 से हराया। विन्सी ने पहले प्रतियोगिता में बड़ा अपसेट कर प्रारंभिक राउन्ड में टोच की क्रमांकित चार्मी त्रिवेदी ने 3-1 से हराया।
अंडर-15 गर्ल्स की फाईनल में भी दोनों सूरती खिलाडियों वापस आमने सामने आ गई। टोच की क्रमांकित दानिया ने फिर एक बार शानदार प्रदर्शन करते हुए छठ्ठे क्रमांकित विन्सी तन्ना को 3-0 से हराकर खिताब प्राप्त किया।
अन्डर-15 बोयज की फाईनल में अहमदाबाद की चौथी क्रमांकित अंश खमारे कच्छ के तीसरे क्रमांकित ध्रुव भंभाणी को 3-0 से हराकर क्लिनिकल विजय प्राप्त किया।
अन्डर-13 बोयज की रोमांचक फाईनल में कच्छ के दूसरे क्रमांकित रेहांश सिंघवी ने सूरत के चौथे क्रमांकित दक्ष जेठवा के सामने जोरदार वापसी की। 0-2 से पीछ रहने के बाद 10 वर्षीय रेहांश ने निरंतर 3 गेम जीतकर 3-2 से मुकाबला खुद के नाम कर लिया।

