मूकनायक समाचार । वांसदा
वांसदा तहसील के उनाई में जन्माष्टमी पर्व में आयोजित मटकी महोत्सव के दौरान मटकी के साथ मैजिक मूमेन्ट (जांबु वोडका) ब्रान्ड की शराब की बोतले बांधी होने की तस्वीरों वायरल होने से मामला चर्चास्पद बन गया था।
धार्मिक आस्था और परंपरा के साथ जुडे मटकी महोत्सव में शराब की बोतलों का उपयोग होने का आरोप लगाने पर भक्तों व स्थानिय लोग नाराज हो गए है। स्थानिय स्तर पर यह बोतले बुटलेगर के बेटे ने बांधी होने का आरोप लगाया गया है। दौरान वांसदा पी.आई. जे. वी. चावडा और उनाई के जमादार किशोरभाई पटेल ने जांच शुरू करने पर यह शराब की बोतले बुटलेगर धर्मेश राजुभाई खत्री के पुत्र हर्ष खत्री (निवासी-उनाई) व आशिष अनिलभाई पटेल (निवासी – सिणधई, तहसील वांसदा) ने बांधी होने की बात सामने आने पर तीनो के खिलाफ एक दूसरे की मददगारी में धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने व सरेआम त्रासदायक कृत्य करने का गुनाह दर्ज कर तीनों अपराधियों को दबोचा है।

