मूकनायक / गुजरात /सूरत
उधना रोड क्रमांक 6 पर साढे तीन माह पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के 21 वर्षीय कार्यकर्ता जय दलाल के खून मामले में क्राईम ब्रान्च ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर से कुख्यात सागर उर्फ मनीया डुक्कर को गिरफ्तार कर लिया।
क्राईम ब्रान्च सूत्रो के मुताबिक डिंडोली के रामीपार्क निवासी भाजपा महिला मोर्चा के सक्रिय कार्यकर जयश्रीबेन नगीनभाई दलाल के बेटे जय दलाल की गत 17 मई को रात बुटलेगर किशन उर्फ चकली और उनके सागरितों को पासा कराने की संदेह रखकर तीक्ष्ण हथियारों से वार कर हत्या कर दी थी। यह चर्चास्पद घटना में उधना पुलिस ने 13 अपराधियों को गिरफ्तार किया था। क्राईम ब्रान्च अन्य किसी गुनाह में जांच के लिए जुडने वाली क्राईम ब्रान्च अब तक चित्र में नहीं थी किन्तु अचानक क्राईम ब्रान्च ने यह गुनाह में कुख्यात सागर उर्फ नीतीन उर्फे मनीया डुक्कर उर्फ एम.डी. संतोषभाई सोनवणे (उम्र-26, निवासी – प्लोट क्रमांक बी-2237, आसपासनगर-2, शांतिनगर के पास, लिंबायत, सूरत) को दबोच लिया होने का बताया। छ-सात माह पूर्व कुख्यात जयेश उर्फ बारकु युवराज वाघ ने उन्हे दी लोडेड पिस्तोल उसने प्रितेश सोनवणे को देने का कुबूल करने पर उन्हें पकडकर पिस्तोल और पांच कारतूस का कब्जा किया और जयेश वाघ को लाजपोर जैल में से कब्जा लेने की कार्रवाई शुरू की। क्राईम ब्रान्च ने बताया था कि जय दलाल के साथ वित्तीय लेन-देन के मामले में हत्या करने वाले मनीया डुक्कर को बातचीत के लिए सामिल किया था।

