Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातसचीन के खुल्ले प्लोट में आग, 100 से अधिक ड्रम फट गए

सचीन के खुल्ले प्लोट में आग, 100 से अधिक ड्रम फट गए

मूकनायक / गुजरात /सूरत

सूरत शहर के सचिन-गभेणी चार रास्ता के पास आने वाली राजरतन सोसायटी के खुले प्लोट में वेस्टेज ओईल के ड्रम में अचानक भयंकर आग लग गई। आग देखते ही देखते रौद्र स्वरूप धारण करते हुए प्लोट में रखे 100 से अधिक ओईल ड्रम में लग गई।
दमकल विभाग के सूत्रों ने बताया कि गर्मी के कारण और एक के बाद एक ड्रम प्रचंड धमाके के साथ फटने लगने से पूरा क्षेत्र हिल गया था। आकाश में काले धूएं के फव्वारे उडने लगे और आस पडौस के लोगों में दहशत का माहौल छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही भेसाण, मजुरा और मान दरवाजा समेत 6 दमकल विभाग से स्टाफ समेत काफिला दौड आया और पानी का छंटकाव शुरू कर दिया। डेढ घण्टे की जहमत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपेट में बगल में आने वाले गैरेज तक पहुंचने से पार्क किए गए 3 आईशर टेम्पो, 1 छोटा टेम्पो और 3 साईकिल जलकर खाक हो गई। जबकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और गैरेज के वाहन जल जाने से काफी आर्थिक नुकसान होने की बात दमकल विभाग के ओफिसर ने बताई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments