मूकनायक/ विष्णु शिंदे
देवास/ मध्य प्रदेश
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कलश वंदन यात्रा का सिया में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत एवं वंदन किया गया। यात्रा के पहुंचते ही श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और “जय संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कलश वंदन यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजौदा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी, करणी सेना जिला अध्यक्ष अजय सिंह चावड़ा, निखिल जैन, युवराज सिंह पवार, प्रहलाद सोनगरा, दिलीप नायक, टीकमचंद परमार, मंगलसिंह (राधे) चौहान, मनोहर भाटी,संदीप चौधरी, कैलाश चौधरी,किशन सिंह दरबार, सायबसिंह दरबार, दिनेश चौधरी, शंकरलाल चौधरी, नारायण सिंह राजपूत, मांगीलाल चौधरी एवं राधेश्याम भाटी सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने संत रविदास महाराज के आदर्शों को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। श्रद्धा एवं भक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के प्रभारी कपिल सिंह पवार, जिला मंत्री एवं यात्रा संयोजक तथा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा प्रमोद डोंगलिया मनीष दांगी जी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। साथ ही यह सम्पूर्ण जानकारी मन की बात जिला प्रभारी मंगल सिंह (राधे) चौहान द्वारा दी गई।

