Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानरायपुर ग्राम पंचायत प्रशासक से खटीक मोहल्लेवासी परेशान,खटीक मोहल्लेवासियों ने स्वयं की...

रायपुर ग्राम पंचायत प्रशासक से खटीक मोहल्लेवासी परेशान,खटीक मोहल्लेवासियों ने स्वयं की एकत्रित राशि से सीमेंट सड़क बनाकर प्रशासक के प्रति जताया गहरा रोष

मूकनायक/किशन खटीक/ रायपुर/ भीलवाड़ा/ राजस्थान
रायपुर 17 अगस्त, सहकारी समिति पालरा रोड के निकट खटीक बस्ती में पिछले 7 वर्षों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासक को सैकड़ो बार निवेदन किया लेकिन हठधर्मी प्रशासक ने एक भी बार समाधान करने का प्रयास नहीं किया। जब भी मोहल्लेवासी समस्याएं लेकर गए हठधर्मी सरपंच ने आगबबूला होकर समस्या समाधान के बजाय उल्टा ज्ञान देने लग जाते । खटीक मोहल्लेवासियों ने परेशान होकर स्वयं एकत्रित राशि की सीमेंट सड़क बना दी। समस्त मोहल्लेवासियों ने संकल्प के साथ कहा कि आने वाले चुनाव-2026 में हठधर्मी प्रशासक को जिसके साथ वह उपस्थित रहेगा उसको भी हर हाल में वोट नहीं दिया जाएगा। देश की आजादी के बाद पहला सरपंच रायपुर ग्राम पंचायत को मिला जिसने राज्य सरकार की अनेकों योजनाओं से आम जन को वंचित रखा । इस सरपंच से खटीक समाज बहुत परेशान है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments