मूकनायक/ विष्णु शिंदे/ पीपलरावा मध्य प्रदेश
पीपलरावां। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के अंबेडकर पार्क में गरिमामय एवं देशभक्ति से ओतप्रोत समारोह आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारी कविता शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। इसके बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नगर पंचायत कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति एकता और समर्पण का संकल्प लिया।
समारोह में महामंत्री देवनारायण शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि बाबू शिंदे, पार्षद शकीरा पठान, पार्षद भावना यादव, पार्षद प्रतिनिधि शेखर यादव, एल्डरमैन शेष नारायण नाहर, रामू पटेल, रामप्रसाद जी एवं सीएमओ मनोहर सिंह जावरिया सहित नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के दौरान अंबेडकर पार्क का वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारी कविता शर्मा ने सभी नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति और नगर के विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता, जनसेवा और विकास कार्यों में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
समारोह उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

