मूकनायक /पवन बंसीवाल
गंगापुर सिटी/ राजस्थान
गंगापुर सिटी। बहुजन समाज पार्टी जिला सवाई माधोपुर की ओर से विधानसभा गंगापुर सिटी क्षेत्र में शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को अम्बेडकर धर्मशाला, मिर्जापुर में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 23 अगस्त को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले बसपा महासम्मेलन तथा आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि हरिओम गोगरिया एवं प्रदेश सचिव राजेश भोजवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बसपा जिला अध्यक्ष सवाई माधोपुर मनोज कुमार मीना, जिला सचिव खुशबु चौधरी, कमल कांत करसोलियां एवं विधानसभा प्रभारी गणपत बैरवा मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष गंगापुर सिटी अजय सिंह बैरवा ने की।
इस दौरान हरिओम गोगरिया ने बहुजन मिशन मूवमेंट एवं बसपा की विचारधारा के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। वहीं राजेश भोजवाल ने पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
बैठक में शहर अध्यक्ष दिनेश कुमार बैरवा सहित दीपक कुमार, शन्नी सागर, देव रामेश्वर, हरिसिंह, धनीराम, कमलसिंह, शिवराम सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में 23 अगस्त को जयपुर में होने वाले बसपा महासम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “जय भीम, जय बीएसपी” के नारों के साथ बहुजन मिशन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

