केन्द्रीय विद्यालय राष्ट्रीय एकता पर्व में निर्णायक की भूमिका में पहुंचे विशेषज्ञ
मूकनायक | स्वराज मेश्राम बिलासपुर, – केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता पर्व 2026-27 के अंतर्गत क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने एकल नृत्य, समूह नृत्य, लोकगीत, शास्त्रीय गायन एवं वाद्य वादन जैसी विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजेश धुर्वे, ऋषिकांत गुप्ता, अंचल पांडे, डॉ. आशीष देवांगन, डॉ. गौरव पाठक, अरविंद तिवारी एवं प्रज्वला बोरकर ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, कला-कौशल, तालमेल, अभिव्यक्ति एवं तकनीकी पक्षों का बारीकी से मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय कला, संस्कृति, विविधता और राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
राष्ट्रीय एकता पर्व के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रस्तुत करने के साथ-साथ देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को समझने और सम्मान देने का अवसर मिला।
— मूकनायक | स्वराज मेश्राम
बिलासपुर, छत्तीसगढ़







