मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत शहर के वराछा पुलिस थाने में एक युवक के खिलाफ प्रोक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है।
वराछा पुलिस सूत्रो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भोग बनी 16 वर्षीय किशोरी के संबंधी ने वराछा पुलिस थाने में प्रोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है। शिकायती ने बताया है कि गत रोज अल्पेश भीखाभाई परमार (निवासी – मकान संख्या 36-बी, सपना सोसायटी, मारूति चौक, एल.एच. रोड, वराछा) ने उनकी भतीजी (संगीता नाम परिवर्तित) को अल्पेश ने लालच देकर और फुसलाकर अपने कार्य स्थल पर बुलाकर उनकी संमति बगैर और किशोरी वय होने के बावजूद उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके पूर्व भी उसने उनके साथ दुष्कर्म किया था। संगीता के संबंधी ने वराछा पुलिस थाने में अल्पेश भीखाभाई परमार के खिलाफ प्रोक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। मामले की अधिक जांच बी डिविजन सूरत के मददनीश पुलिस आयुक्त पी.के. पटेल ने अधिक जांच शुरू की है।

