मूकनायक समाचार । सूरत
गुजरात हाईकोर्ट द्वारा जारी किए गए ए-4 साईज पेपर में एक तरह के फोन्ट और कोम्प्युटराईजड टाईपिंग से अति आवश्यक होने का नियम लागु करने के कारण उसके खिलाफ समग्र राज्य में वकीलों के विरोध में समर्थन देते हुए सूरत जिला वकील मंडल ने भी दो दिन कोर्ट कार्रवाई से दूर रहने का फैसला किया है।
गुजरात हाईकोर्ट द्वारा जारी किए परिपत्र के तहत कोर्ट कार्रवाई के लिए ए-4 साईज के पेपर में आगे पीछे प्रिन्ट देने व तय किए गए फोन्ट का उपयोग करने समेत सभी अर्जी, प्लिडिंग, एफिडेविट, अपील, मुद्दत अर्जी करने व कम्प्युटराईज टाईपिंग पेश करना होगा। इस नियमों के खिलाफ समग्र राज्य के वकील आलम में विरोध शुरू हो गया। जिसके समर्थन में सूरत जिला वकीलमंडल के अध्यक्ष उदय पटेल व होद्देदारों ने आज दिनांक 7 व 8वीं अगस्त को दो दिन कोर्ट कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया।
वकील आलम का मानना है कि हाईकोर्ट के इस परिपत्र से वकीलों व सामान्य पक्षकारों पर बिनजरूरी आर्थिक व व्यवहारु बोज आयेगा। समग्र गुजरात के वकीलो व पक्षकारों के हित में सूरत जिला वकील मंडल के सदस्यों ने आज से दो दिन कोर्ट कार्रवाई नहीं करके विरोध किया है। सभी वकीलों आज रोज से 7 अगस्त को कोर्ट के गेट के पास उपस्थित रहकर विरोध कार्यक्रम करेंगे।

