मूकनायक समाचार । सूरत
रांदेर – झंडा चौक के डोक्टर जडुराम स्ट्रीट निवासी प्रिया अंकित शाह (उम्र-23) गत 27 जुलाई को माता मेघनाबेन और पडोशी के साथ जहांगीरपुरा के सुमन वंदन आवास के पीछे सोमवारी बाजार में खरीदी करने गई थी। जहां माता-पुत्री और पडोशी सोनलबेन खरीदी में व्यस्त थी उस दौरान सोमवारी बाजार में ग्राहक के स्वांग में आने वाली ठग महिला ने मेघनाबेन के गले से 2 लाख रुपयों की सोने की चेन खिंचकर फरार हो गई।

