मूकनायक समाचार । सूरत
सूर्या मराठी हत्या मामले में जेल में जा चुके गोडादरा के शिरफिरे कुख्यात सतीष मराठा महिला मित्र के साथ भेस्तान महाकाली मंदिर के पास जा रहा था उस दौरान तलवार, रेम्बो छरा व धारिया के साथ आए हमलावरों ने बाईक कार में टक्कर लगाकर रोकने के बाद तोडफोड शुरू कर दी उस दौरान भागने का प्रयास करने पर उसका पीछा कर पंदर से अधिक तीक्ष्ण हथियार से वार कर फायरिंग भी कर दिया।
गोडादरा की राम राज्य सोसायटी निवासी सिरफिरे और सूरत के चकचारित सूर्या मराठी हत्या मामले में जेल में रह चुके और इसके बाद निर्दोष छूटने वाला सतीष उर्फ सतीष मराठा उर्फ बाबु उर्फ सत्या सुरेश धाडगे (उम्र-34, निवासी राम राज्य सोसायटी, गोडादरा) गत रोज चार बजे के दौरान भेस्तान रेलवे स्टेशन के पास भीमनगर आवास के बगल में महाकाली मंदिर के पीछे खुद की स्वीफ्ट कार में महिला मित्र के साथ जा रहा था उस दौरान पीछे से तीन बाईक में छ से सात लोग तलवार, रेम्बो छरा, चाकू व धारिया के साथ तीक्ष्ण हथियार के साथ आए और उन्होंने कार के साथ बाईक की टक्कर मार दी और कार में तोडफोड शुरू कर दी। उस दौरान सतीष मराठा जान बचाने के लिए भागने लगा और महाकाली माता के मंदिर के पीछे ग्राउन्ड में फरार हो गया। हमलावरों ने सतीष का पीछा कर उसको दबोच लिया और तीक्ष्ण हथियार से वार कर दिया। किन्तु फिर भी सतीष ग्राउन्ड की दीवार कूदने का प्रयास किया, किन्तु घायल होने के कारण कूद नहीं पाया और हमलावरों ने तलवार, चाकू, धारिया के द्वारा उस पर टूट पडे और सतीष वहीं पर गिर गया और हमलावर फरार हो गए। अधिक खुन बह जाने के कारण सतीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भेस्तान पुलिस थाने के पी.आई. संजय देसाई, इन्चार्ज एसीपी निरवसिंह गोहिल तथा डीसीपी राजेश परमार समेत उच्च अधिकारी व क्राईम ब्रान्च की टीम घटनास्थल पहुंच गई। हमलावरों को पकडने के लिए सतीष की मित्र महिला की पूछताछ शुरू की है।

