Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातशेरबाजार में कर्ज बढ जाने से 63 वर्षीय माता को मौत के...

शेरबाजार में कर्ज बढ जाने से 63 वर्षीय माता को मौत के घाट उतारने के बाद खुद लगाई फांसी

मूकनायक समाचार । सूरत

अश्विनीकुमार रोड पर गुरुवार को 36 वर्षीय पुत्र ने माता का गला रेतकर मौत के घाट उतार देने के बाद खुद भी खुदकुशी कर ली। सूत्रों की माने तो शेरबाजार में कर्ज बढ जाने से उसने यह कदम उठाया है।
अश्विनीकुमार पुलिस सूत्रो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूलतः भावनगर जिला के गारीयाधार के निवासी और वराछा के अश्विनीकुमार रोड पर रूपम सोसायटी में 63 वर्षीय भानुबहन सोनाणी और उसका 36 वर्षीय बेटा जतीन के साथ रहती है। शुक्रवार 31वीं जुलाई सुबह साढे दश बजे तक उनका दरवाजा खुला नहीं इस वजह से पडौशियों व संबंधियों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया किन्तु नहीं खुलने पर चिंता होने लगी। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को जानकारी देने पर पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा खोलकर अंदर देखा। उस दौरान बेड रूम में जतीन लोहे की हूक में दोरी बांधकर फांसा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जबकि उसकी माता भानुबहन भी मृत हालत में मिली और पास ही वायर और प्लास्टिक जैसी दोरी का मटिरियल मिला। पुलिस ने माता और बेटे का शव स्मीमेर अस्पताल भेज दिया। वहां पर दोनों के फोरेन्सिक पी.एम. के बाद डोक्टरों ने बताया कि भानुबहन की मौत दोरी या वायर जैसे मटिरियल से गला रेतकर की गई है और वह हत्या की होने की संभावना है। जबकि जतीन ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments