मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत शहर के पासोदरा पाटीया, सौराष्ट्र टाउनशीप के पास एक कार चालक ने खेल रही बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई।
लसकाणा पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रत्नकलाकार के तौर पर काम कर अपना जीवन यापन करते संजयभाई धीरूभाई बोरड (उम्र-36) डी-01-402, सौराष्ट्र टाउनशिप विभाग-1, पासोदरा पाटीया में रहते है, वह मूलतः अमरेली जिला के कुकावाव तहसील के लुणीधार गांव के निवासी है। गत रोज रात 9.30 बजे के दौरान सूरत के सौराष्ट्र टाउनशिप, विभाग-01, पासोदरा पाटीया पास उसकी 7 वर्षीय बच्ची जन्नत खेल रही थी उस दौरान अजयकुमार ने महिन्द्रा कंपनी की मोरजो फोर व्हील कार (नं.जीजे-01-एचजेड-4663) तेज गति से चलाकर बच्ची को टक्कर मार दी। संजयभाई की बेटी जन्नत को कार की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। संजयभाईने अजयकुमार नरसिंहभाई पोशीया (उम्र-35, पासोदरा पाटीया, एफ/06/403 सौराष्ट्र टाउनशिप विभाग-01, मूलतः सौराष्ट्र, गीर सोमनाथ, कोडीनार, गांव हरमडीया ) के खिलाफ लसकाणा पुलिस थाने में गुनाह दर्ज करवाया। मामले की जांच पीएसआई डी.जी. वेकरीया ने शुरू की है।

