Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातचाकू से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, 6 हमलावरों...

चाकू से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, 6 हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज

मूकनायक समाचार । सूरत

डिंडोली क्षेत्र के नवागाम, लक्ष्मणनगर के पास 5 लोग समेत एक अज्ञात युवक ने मिलकर प्रवीण शिरसाठ को गले समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। काफी खून बह जाने से प्रवीण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
डिंडोली पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूलतः महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के शहादा तहसील के काकरदा निवासी 28 वर्षीय प्रवीण उर्फ आंबा आधार शिरसाठ (कोळी) पर गत रोज 30 जुलाई, गुरुवार को देर रात 12.45 के दौरान 6 लोगों ने चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। प्रवीण जब डिंडोली, नवागाम के पास लक्ष्मणनगर मकान संख्या – 84 के पास पहुंचा उस दौरान उस पर भूषण उर्फ बबलु बंसीलाल पाटील (निवासी – लक्ष्मणनगर, नवागाम, डिंडोली) तथा उसके साथ चिन्टु, चंदन, साजन, प्रीतेश उर्फ भैया रावन पाटील (निवासी – जयेशनगर, नवागाम, डिंडोली) तथा एक अज्ञात युवक ने चाकू से गले के हिस्से में तथा शरीर के अन्य हिस्सों में वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, अधिक चोट लगने से तथा अधिक खून बह जाने से प्रवीण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी प्रवीण के भाई सागर आधार शिरसाठ (कोळी) को मिलने पर उसने डिंडोली पुलिस थाने में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच डिंडोली पुलिस थाने के पी.आई. जे. एम. खांट कर रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments