मूकनायक समाचार । सूरत
कापोद्रा, पूणा में और सारोली क्षेत्र में चल रहे जुआधाम पर पुलिस ने छापा मारकर जुआ में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
कापोद्रा क्षेत्र के सिल्वर चोक के पास आने वाली खेतलाआपा टी स्टोल के पास मोबाईल में गुगल क्रोम ब्राउजर के जरिये एक वेबसाईट पर ओनलाईन गंजी पत्ता का खेल खेलता था। पुलिस ने मयूरभाई विनुभाई जयाणी (उम्र-38, निवास-मकान संख्या-ए-9, प्रमुखछाया सोसायटी, सिल्वर चौक के पास, सरथाणा, मूलतः अमरेली जिला, सावरकुंडला, पीपरवाडी) को दबोच लिया। मयूर मोबाईल में गुगल क्रोम ब्राउजर के माध्यम से एचटीटीपीएस स्लेसस्लेस गोल्डनईएक्ससीएच99 डोट एनओडबल्यु स्लेस केसीनो स्लेस लकी7ईयु नामक वेबसाईट पर ओनलाईन गंजी पत्ता का लो-कार्ड तथा हाई-कार्ड हारजीत का खेल खेल रहा था। तलाशी में उसके पास से 1500 रुपये तथा मोबाईल नंग-1 मूल्य 10,000 समेत टोटल 11,500 रुपयों का मुद्दामाल जब्त कर लिया। कापोद्रा पुलिस ने मयूरभाई के खिलाफ जुआ की धारा 12 के तहत गुनाह दर्ज कर अधिक जांच ए.एस.आई. राजदीपभाई कर रहे हैं।
दूसरी घटना में पूणा पुलिस ने संजयनगर, गली नं.04, नवा कमेला, उमरवाडा, सूरत क्षेत्र में छापा मारकर 7 जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूणा पुलिस ने गत रोज 1.15 बजे के दौरान नवा कमेला, उमरवाडा, संजयनगर में गली क्रमांक 04 में छापा मारा। इस दौरान उक्त स्थान पर सागर, हनीफ हबीब, महमंद शफी, इरफान उर्फ एलडी लीयाकत, आदिल मुशीर, महंमद सोहेब और अब्दुल अजीज अपने आर्थिक फायदा के लिए जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने 7 व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उसके पास से नगद 9 हजार रुपये तथा दाव पर लगे 1,290 रुपये तथा गंजी पाना की केट समेत टोटल 10,370 रुपयों का मुद्दामाल के साथ पकडे गए। पूणा पुलिस थाने के पीएसआई पी.एल. कलथीया ने अधिक जांच शुरू की है।
तीसरी घटना में सारोली पुलिस ने सारोली गांव में न्यु सारोली नगरी सोसायटीके पीछे सार्वजनिक आंबा के वृक्ष के नीचे जुआधाम चल रहा था। सारोली पुलिस के अनुसार यहां पर अपने खुद के आर्थिक फायदे के लिए यहां पर जुआधाम चल रहा था। पुलिस ने पकडे गए 4 अपराधियों के पास से नगद 7,900 रुपये तथा गंजी पाना बरामद किया। इस घटना में पुलिस ने नरेशभाई, चेतनभाई, हर्षदभाई, जीतेशकुमार के खिलाफ जुआ धारा के तहत गुनाह दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

