Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातरेड अलर्ट के बीच बारिश शुरू, म्युनिसिपल आयुक्त ने लोगों की अपील

रेड अलर्ट के बीच बारिश शुरू, म्युनिसिपल आयुक्त ने लोगों की अपील

मूकनायक समाचार । सूरत
By Jayanti M. Solanki

दमकल विभाग आईएमडी द्वारा घोषित किए अलर्ट के बीच सूरत शहर में देर रात से भारी बारीश शुरू हो गया है। तीव्र पवन के साथ भारी बारीश को ध्यान में रखते हुए सूरत महानगरपालिका समेत समग्र जिला विभाग संपूर्ण एक्शन मोड में है। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक स्थिति को निपटाने के लिए कलेक्टर कचहरी, पुलिस, दमकल विभाग, दक्षिण गुजरात वीज कंपनी और सिंचाई विभाग के बीच निरंतर संकलन चल रहा है।
बारिश के चलते म्युनिसिपल आयुक्त एम. नागराज ने विडियो सार्वजनिक रूप से घोषित कर संदेश दिया है कि आम जनता को काम के बीना बाहर नहीं निकलना है। जलभराव वाले क्षेत्रों में रहने वालों को अपील की है कि वह अपना किंमती सामान व डोक्युमेन्ट्स सुरक्षित स्थल पर रखे और विभाग को अन्य स्थान पर जाने में सहायक काम करें। जबकि सोशियल मिडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल अधिकृत सूचनाओं का ही पालन करे। आयुक्त एम. नागराज ने बताया कि आपकी सावधानी ही परिजनों के लिए बडी सुरक्षा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments