Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानभारतीय बौद्ध महासभा प्रदेश शाखा राजस्थान (दक्षिण)का आषाढ़ पूर्णिमा (धम्मचक्कपवत्तनाय) वर्षा वास...

भारतीय बौद्ध महासभा प्रदेश शाखा राजस्थान (दक्षिण)का आषाढ़ पूर्णिमा (धम्मचक्कपवत्तनाय) वर्षा वास कार्यक्रम सम्पन्न

मूकनायक/स्वतन्त्र पत्रकार बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध

सवाईमाधोपुर/राजस्थान

दि बुद्धिष्ट सोसायटी आफ़ इंडिया (भारतीय बौद्ध महासभा) मुम्बई राष्ट्रीय संरक्षक आदरणीया मीराताई यशवंत अम्बेडकर जी के संरक्षण में राष्ट्रीय ट्रस्टी कार्याध्यक्ष श्रद्धेय भीमराव यशवंतराव अम्बेडकर के दिशानिर्देश अनुसार भारतीय बौद्ध महासभा प्रदेश इकाई राजस्थान दक्षिण की ओर से संस्था की जिला शाखा सवाईमाधोपुर में दिनांक 29 जुलाई सायंकाल 4 बजे बरसात की वजह से बुद्ध विहार में सुविधा के अभाव में आद .रामचरण बौद्ध प्रदेश महामंत्री भारतीय बौद्ध महासभा के निवास स्थान खैरदा सवाईमाधोपुर में रखी गई कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध पूजा एवं पुष्पअर्पित करते हुए ब्रह्म सहम्पति द्वारा घोषणा का पठन किया गया। आद रामचरण बौद्ध द्वारा धम्म याचना की गई तत्पश्चात भन्ते रत्न दीप द्वारा त्रिशरण पंच सामुहिक वन्दना की गयी। तथागत बुद्ध द्वारा दिया गया प्रथम धम्म उपदेश का पठन (धम्मचक्कपवत्तन सुत) प्रदेश अध्यक्ष बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध द्वारा आषाढ़ पूर्णिमा वर्षावास के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा संचालित शिविरों के बारे में जानकारी दी गई। कुछ बिन्दुओं पर बरसात की वजह से चर्चा अधूरी रही जिसे आगामी मीटिंग में पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में सेंकड़ों महिला पुरुषों ने भाग लिया जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष रामसिंह बौद्ध, रायसिंह बौद्ध, रामस्वरूप, पिंकी बौद्ध, बृजलता वर्मा, चेतन प्रकाश वर्मा इन्द्र लाल बैरवा, रामकिशन शेरावत, भूपेंद्र सिंह, अंकुश टटवाल, ललित बैरवा, राधेश्याम, लक्ष्मीकांत, सुन्दर दास बौद्ध, सन्तोष बौद्ध आदि ने ध्यान पूर्वक विचारों को सुना। कार्यक्रम का समापन सब्बे सत्ता के साथ किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments