मूकनायक समाचार । सूरत
जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन में हुई बवाल में युवती की मौत की जूठी पोस्ट फेसबुक में रखने पर गुजरात जीजे 05 के धारक के खिलाफ सायबरक्राईम पुलिस ने गुनाह दर्ज किए जाने पर क्राईम ब्रान्च ने भावनगर के फेशन विडियो क्रिएटर को दबोचकर सायबर क्राईम ब्रान्च को सौंपा है।
सायबर क्राईम पुलिस सूत्रो के मुताबिक कोन्स्टेबल भावेशभाई आंबलीया ने सोशियल मिडिया पर वोच के दौरान फेसबुक पर केम छो गुजरात जीजे 05 नामक पेज पर एक पोस्ट देखने मिली थी जिसमें एक युवती के फोटो के साथ दिल्ली के जंतर मंतर में हुई घटना में दुःखद मौत लिखकर श्रद्धांजलि दी गई थी।
इसकी जांच करने पर जानकारी मिली की दिल्ली पुलिस ने यह खबर गलत बताई है जिसका सत्तावार निवेदन देकर सच्चाई दर्शाई है। इसलिए भावेशभाई ने गलत हकीकत दर्शाई और लोगों में वैमनस्य, आक्रोश फैलाने के लिए यह पोस्ट रखनेवाले केम छो गुजरात जीजे 05 के धारक के खिलाफ सायबर क्राईम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई थी।
दौरान क्राईम ब्रान्च ने मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर यह गुनाह में केम छो गुजरात जीजे 05 फेसबुक अकाउन्ट धारक एमएससी तक पढने वाले फैशन विडियो क्रिएटर आदित्य नरेशभाई बारैया (उम्र-25, निवासी-फ्लेट क्रमांक-जी-11, विधाता अपार्टमेन्ट, लंबेहनुमान रोड, वराछा, सूरत, मूलतः बेला, तहसील-तळाजा, जिला-भावनगर) को दबोचकर उसका कब्जा सायबर क्राईम पुलिस को सौंपा है।

