Saturday, July 25, 2026
Homeगुजरातव्यापारी के साथ दो लोगों ने 9.11 लाख रुपयों की धोखाधडी की

व्यापारी के साथ दो लोगों ने 9.11 लाख रुपयों की धोखाधडी की

मूकनायक समाचार । सूरत

एक व्यापारी के साथ दो लोगों ने डु-प्राईम नामक कंपनी में निवेश कराकर 9.11 लाख रुपयों की धोखाधडी की। व्यापारी ने उमरा पुलिस थाने में दोनों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
उमरा पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वेसु स्थित बीग बाजार के पास, गुणातीतनगर निवासी करशनभाई अंबारामभाई खोखाणी (उम्र-61)व्यापार कर अपना जीवन यापन करते है। गत दिनांक 25 फरवरी, 2025 को दोपहर 11 बजे के दौरान उनका संपर्क दिपकभाई उर्फ अजयसिंह राजेश सिंग और राजेश जंगीप्रसाद सिंह के साथ हुआ। दिपकभाई और राजेशभाई ने करशनभाई को विश्वास में लेकर खुद डु-प्राईम नामक कंपनी में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि अगर आप हमारी कंपनी में निवेश करोंगे तो आपको अधिक मुनाफा होगा। करशनभाई के मन में मुनाफा कमाने की लालच जगाकर उन्होंने डु-प्राईम नामक कंपनी में थोडे-थोडे कर के टोटल रुपये 9 लाख 11 हजार रुपये निवेश करवा दिया। यह रुपये करशनभाई ने कई बार दीपकभाई व राजेश के पास मांगने पर अलग-अलग तरीके से समय पास कर अब तक दिनांक 25 फरवरी, 2025 से दिनांक 10 मई, 2025 तक नहीं दिया। करशनभाई ने आखिरकार उमरा पुलिस थाने में यह दोनों के खिलाफ 9 लाख 11 हजार रुपयों की धोखाधडी करने का मामला दर्ज करवाया है। मामले की अधिक जांच पी.एस.आई. एच. ए. सोलंकी ने शुरू की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments